August 13, 2026
IMG-20260622-WA0259

काशीपुर। महानगर/जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, काशीपुर श्रीमती अलका पाल ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद भाजपा और उसके अनुषांगिक संगठनों के द्वारा रैली स्थल को गंगाजल से धोकर शुद्धिकरण कर अपनी दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाया गया है। इसके विरोधस्वरूप एक पदयात्रा काशीपुर में शुक्रवार, 14 अगस्त को शाम 5 बजे निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप चौक से आरंभ होकर तहसील गेट के सामने से गुजरकर, पंत पार्क में पुष्पांजलि अर्पित कर पेट्रोल पंप के सामने से होकर पदयात्रा पुनः महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर संपन्न होगी। उन्होंने समस्त कांग्रेस जन, पदाधिकारीगण, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद व अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पदयात्रा में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आहवान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *