August 21, 2026
IMG-20260821-WA0107

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया कॉलेज आफ मैनेजमेंट एंड हायर स्टडीज प्राइवेट के बीकॉम एवं बीबीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने जसपुर के टैक्सटाइल पार्क स्थित प्रदेश की जानी-मानी टैक्सटाइल कंपनी सिवानता स्पेंटेक्स प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण कर उद्यमिता के गुणों को सीखा। संस्थान की प्राचार्या डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि संस्थान की असिस्टेंट प्रोफेसर सिमरन सेठी कुकरेजा, शिप्रा शर्मा एवं सेक्शन ऑफिसर (स्टोर एवं परचेस ) विकल्प गुड़िया के नेतृत्व में गए लगभग 80 विद्यार्थियों ने कंपनी का भ्रमण कर उद्यमिता के गुणों को सीखा एवं जाना। इस अवसर पर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज वर्मा, आरएलडी वीपी पांडे और एचआर मैनेजर सुशील कुमार ने सर्वप्रथम विद्यार्थियों को पूरे प्लांट का भ्रमण कराया और प्लांट में निर्मित होने वाले कॉटन और ब्लैड्स से निर्मित होने वाले धागे की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि किस तरीके से रॉ मैटेरियल तैयार किया जाता है और उसके पश्चात हंड्रेड परसेंट कॉटन से धागा और पॉलिएस्टर प्लस कॉटन जिसे ब्लेड्स कहा जाता है, उसे निर्मित होने वाले धागे की प्रक्रिया को समझाते हुए प्रत्येक मशीन के कार्य को दिखाया। साथ ही बच्चों के सवालों के जवाब भी दिए। अंत में कंपनी के प्रेसिडेंट ज्ञान चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों को कॉटन इंडस्ट्रीज के इतिहास से अवगत कराते हुए सिवानता में निर्मित होने वाले सभी प्रोडक्ट के बारे में पूरी जानकारी दी साथ ही कंपनी में निर्मित होने वाला धागा कहां-कहां जाता है किस-किस देश में जाता है और किस कंपनी के द्वारा खरीदा जाता है, के बारे में जानकारी दी।साथ ही विद्यार्थियों के बहुत ही उत्सुक सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आज का ये आपका औद्योगिक भ्रमण आपके विषय के लिए महत्वपूर्ण तो है ही, साथ ही आपके व्यवहारिक जीवन में भी बहुत काम आने वाला है। इसलिए आपने जो कुछ यहां से सीखा है उसे अपने भविष्य में आप जो भी कार्य, चाहे व्यापार करें या जॉब में जाएं उसका इंप्लीमेंटेशन जरूर करें। भ्रमण कर लौटे विद्यार्थी काफी उत्साहित हैं। यह उनका प्रथम औद्योगिक भ्रमण था। बताते चलें कि संस्थान की प्रबंध समिति द्वारा इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण की व्यवस्था विद्यार्थियों के लिए हर सेमेस्टर में लगातार पिछले 20 वर्षों से की जा रही है जिससे विद्यार्थियों को उद्यमिता के गुणों को सिखाने में आसानी मिले और विद्यार्थी अपने को व्यापारिक एवं औद्योगिक रूप से मजबूत बना सकें। औद्योगिक भ्रमण में संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी आनंद सिंह का भी विशेष सहयोग रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *