जसपुर। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर 45 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराया है। 15 दिन के भीतर यह बिजली चोरी के खिलाफ विभाग की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। विभाग अब तक 64 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। अधिकारियों ने अनधिकृत तरीके से बिजली चोरी कर रहे तीन लोगों के खिलाफ जांच भी शुरू की है। अधिशासी अभियंता विनीत कुमार सक्सेना ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले भी टीम ने 15 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराया था।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
