काशीपुर। श्री विश्वकर्मा महासभा, काशीपुर की ओर से 4 कि.मी. रामनगर रोड, साक्षी इन्कलेव, काशीपुर (श्री विश्वकर्मा धाम) में सृष्टि रचियता, देव शिल्पी, विज्ञान विधाता, आदिदेव भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजनोत्सव पर्व बुधवार 17 सितम्बर को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। पुरोहित सुभाष चन्द्र शर्मा (प्रधानाचार्य) के मार्गदर्शन में पूजा अर्चना व हवन आहूति प्रातः 9 बजे, आर्शीवचन प्रातः 11 बजे तथा भण्डारा दोपहर 12 बजे आरंभ होगा। महासभा के अध्यक्ष अशोक कुमार धीमान ने इस मांगलिक भक्तिमय पूजनोत्सव पर्व में सपरिवार सम्मिलित होकर भगवान श्री विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह समस्त बंधुवर से किया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
