काशीपुर। बाजपुर रोड पर स्थित क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री विश्वकर्मा पूजन का आयोजन हवन पूजन कर भव्यता के साथ किया गया। संस्थान के निदेशक डॉक्टर केवल कुमार ने बताया कि संस्थान के प्रशासनिक भवन (पीजी डिपार्टमेंट) में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन किया गया और तत्पश्चात संस्थान की तरक्की, विकास, विस्तार एवं शुद्धि के लिए यज्ञ किया गया, अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित संस्थान की उपाध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि सृष्टि के शिल्पकार के रूप में भगवान विश्वकर्मा जी का महत्व, हम सभी जानते हैं। हम भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना करते हैं कि वह अपना आशीर्वाद हमारे संस्थानों में प्रयुक्त होने वाले सभी उपक्रम जैसे ट्रांसपोर्ट, कंप्यूटर, लाइब्रेरी, लैब एवं सभी अन्य चीजों पर अपनी कृपा बनाए रखें, साथ ही अग्नि देव से प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद हमारे सभी संस्थानो में बना रहे और संस्थान की कृति पूरे क्षेत्र में फैली रहे। इस अवसर पर पंडित गोविंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति के प्रबंधक संजय कचौड़िया, जीबी पंत इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज कौशिक, आकाश गर्ग, यथार्थ आत्रेय सहित समस्त निदेशक गण, प्राचार्य, रजिस्ट्रार फैकल्टी एवं स्टाफ के व्यक्ति उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
