September 17, 2026
IMG-20260917-WA0162

काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज यहां धूमधाम से मनाया गया। साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी गयीं।प्रधानमंत्री के स्वच्छता के मूल मंत्र को सार्थक रूप देते हुए महापौर दीपक बाली के निर्देशन में काशीपुर नगर निगम ने पांडव कालीन पौराणिक एवं धार्मिक स्थल द्रोणा सागर पर स्वच्छता अभियान के साथ-साथ आशीर्वाद का एक दिया कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव आयोजित किया। इस शानदार समारोह में महापौर दीपक बाली, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, शालिनी नेगी, शिवेंद्र खनायत, कर अधीक्षक अनिरुद्ध गौड़ सहित नगर के निगम के सभी अधिकारियों कर्मचारियों पार्षदों एवं भारी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा नगर व क्षेत्र के आम और खास सभी ने सहभागिता निभाई और हजारों लोग इस बेमिसाल कार्यक्रम का गवाह बने। शाम 4:30 बजे से ही भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं पाषर्दगण द्रोणासागर पर पहुंचना शुरू हो गए और महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के पहुंचते ही सफाई अभियान शुरू हो गया और देखते ही देखते पूरा द्रोणासागर क्षेत्र साफ स्वच्छ हो उठा। महापौर श्री बाली एवं नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने दीए जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया, उसके बाद एकत्र हुए सभी हजारों लोगों ने आशीर्वाद स्वरुप एक दीया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं प्रसन्न जीवन की कामना की। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक नगर निगम द्वारा सेवा संकल्प आयोजन के तहत अनेक कार्यक्रमों को चलाया जा रहा है। उन्होंने नगर वासियों से अपने शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर भाजपा नेता खिलेंद्र चौधरी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट, ईश्वर चंद्र गुप्ता, महापौर की धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली एवं पुत्री मुद्रा, मुकेश चावला, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती मुक्ता सिंह, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, मनोज प्रजापति, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर, राबिया बेगम, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, संजय भाटिया, काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष राजीव घई, पार्षद वैशाली गुप्ता, मनोज जग्गा, पुष्कर बिष्ट, दीपा पाठक, भाजपा नेता डॉ. गिरीश तिवारी, गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल के अध्यक्ष डॉ. नीरज कपूर, नामित पार्षद मंजू यादव, राजेंद्र सैनी, मनोज कौशिक, रजत सिद्धू, चंद्रकांता चौहान, गौड़ सभा के अध्यक्ष अनिल शर्मा सहित हजारों जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *