September 18, 2026
IMG_20260918_160208

काशीपुर। किसान विकास क्लब की मासिक बैठक यहां अनाज मंडी गेस्ट हाउस में क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसका संचालन श्वेतांशु चतुर्वेदी ने किया।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अनिल चंद्रा ने किसानों को खेती में आ रही समस्याओं के निदान के लिए अनेक टिप्स बताए। उन्होंने हवाई जहाज में ईंधन के रूप में कमोलिन की फसल के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी। बैठक में जापानी पेस्टिसाइड कंपनी इंडिया लिमिटेड के रीजनल सेल्स मैनेजर मनीष चौधरी, मार्केटिंग मैनेजर सुभाष चंद्र, टेरिटरी सेल्स मैनेजर सुनील कुमार, सेल्स ऑफिसर राजन सिंह ने धान की फसल में बीमारियों से बचाव के लिए टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि हॉपर के लिए हमारी कंपनी का ड्यूट, पत्ता लपेट के लिए कताना, सीट ब्लाइट के लिए शान तथा शैडो, लाल बाली के लिए आर्चबु इस्तेमाल किए जाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने सरकार से वर्ग 1(ख) की जमीनों को शीघ्र ही किसानों को मालिकाना हक देने की बात कही। इस मौके पर मुख्य रूप से रवि कुमार डोगरा, टीका सिंह सैनी, सुभाष चौधरी, लक्ष्मीकांत शर्मा, तेजवीर सिंह, श्वेतांशु चतुर्वेदी, अर्जुन सिंह, अजय कपूर, रवि छाबड़ा व सत्यम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *