रुद्रपुर (सू.वि.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 19 सितंबर को काशीपुर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर 11:55 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे आईजीएल हैलीपैड काशीपुर पहुंचेंगे।
तदोपरांत कार द्वारा वे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 01 बजे द प्रिंस पैलेस (ढकिया रोड, गणेशपुर, काशीपुर) पहुंचेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री अपराह्न 01 से 02:30 बजे तक ‘युवा विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री सांय 04 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। उक्त जानकारी जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर गोविंद सिंह बिष्ट द्वारा उपलब्ध कराई गई।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
