September 22, 2026
Screenshot_2026-05-23-16-41-02-49

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस द्वारा राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के दौरान हूटर/सायरन बजाकर उपद्रव मचाने वाली बाइक सीज करते हुए चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया गतिमान है। चुनाव के दृष्टिगत शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने और कॉलेज परिसर व आसपास के वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है। ​विगत कुछ दिनों से छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं निकटवर्ती मार्गों पर निजी वाहनों (कारों एवं बाइकों) से आवागमन के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। इसी क्रम में आज कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कॉलेज परिसर एवं मुख्य द्वार पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। ​चेकिंग के दौरान एक बाइक चालक द्वारा कॉलेज परिसर में अनधिकृत रूप से हूटर व सायरन बजाकर हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था भंग करने (पब्लिक न्यूसेंस) का कृत्य पाया गया। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त बाइक को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत सीज कर लिया तथा वाहन चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की गई।
​पुलिस की अपील :
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई द्वारा छात्र-छात्राओं एवं चुनाव प्रत्याशियों से अपील की कि वे आदर्श चुनाव आचार संहिता और यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें। कॉलेज परिसर या मुख्य मार्गों पर तेज गति से वाहन चलाना, स्टंट करना, हूटर/सायरन बजाना अथवा किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाना दंडनीय अपराध है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *