काशीपुर। निजी वाहनों पर विभाग, पद एवं राजनीतिक दल के नाम के बोर्ड लगाने वालों पर कार्यवाही काशीपुर कोतवाली पुलिस ने 10 वाहनों का चालान किया है। उच्च न्यायालय, नैनीताल उत्तराखण्ड द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर काशीपुर पुलिस द्वारा आज टांडा तिराहा पर निजी वाहनों पर अनधिकृत रूप से विभाग, पद अथवा राजनीतिक दल आदि का नाम/पदनाम प्रदर्शित करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा ऐसे निजी वाहनों को चेक किया गया, जिन पर वाहन स्वामी द्वारा अपने निजी वाहन पर किसी विभाग, संस्था, राजनीतिक दल अथवा पद का बोर्ड/पदनाम प्रदर्शित किया जा रहा था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने 10 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम/नियमों के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
काशीपुर पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि निजी वाहन का उपयोग व्यक्तिगत परिवहन के लिए किया जाता है। निजी वाहन पर ऐसा बोर्ड, पदनाम या पहचान प्रदर्शित नहीं की जा सकती जिससे वाहन किसी सरकारी विभाग, संवैधानिक/लोक पद अथवा अन्य अधिकृत संस्था का आधिकारिक वाहन प्रतीत हो।
काशीपुर पुलिस का संदेश :
नियम सभी के लिए समान हैं। निजी वाहनों पर अनधिकृत रूप से विभाग, पद अथवा राजनीतिक दल से संबंधित बोर्ड/पदनाम लगाकर वाहन चलाने से बचें। यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस एवं प्रशासन के साथ सहयोग करें।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
