September 23, 2026
Screenshot_2026-09-23-13-39-32-74

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2026-2027 के छात्र संघ चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो गयी है। महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 29 सितम्बर को सम्पन्न होंगे। निर्वाचन अधिकारी डाॅ. दीपा चनियाल ने बताया कि 24 सितम्बर को नामांकन हेतु प्रपत्रों बिक्री की जाएगी, 25 सितम्बर को नामांकन, 26 सितम्बर को नामांकन पत्रों की जाँच एवं वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 28 सितम्बर को आम सभा और 29 सितम्बर को छात्रसंघ चुनाव, मतगणना और विजयी प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण करायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *