काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि किच्छा के कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ भाजपा सरकार के इशारे पर जिस तरह से हमला किया गया, वह लोकतंत्र की हत्या के समान है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में जनप्रतिनिधियों के सम्मान, अधिकारों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मीडिया को जारी वक्तव्य में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि संकट हो या संघर्ष, विरोध हो या सत्ता का दबाव विधायक तिलक राज बेहड़ ने हमेशा जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी है। उनके साथ जिस तरह का अशोभनीय व्यवहार किया गया, वह केवल एक जनप्रतिनिधि का अपमान नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और उत्तराखंड की जनता के जनादेश का अपमान है। अलका पाल ने कहा कि सत्ता के अहंकार में भाजपा को भूलना नहीं चाहिए कि लोकतंत्र में धमकी, दबाव, हिंसा और जोर-जबरदस्ती से जनता की आवाजें नहीं दबाई जा सकतीं। जनता के प्रतिनिधि को डराने की कोशिश करने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि जनहित के सवालों पर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता और उत्तराखंड की जनता पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ कांग्रेस का हर कार्यकर्ता खड़ा साथ है। अन्याय और अराजकता के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
