देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी को लेकर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां प्रेसवार्ता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की ओर से एक नैरेटिव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस का मकसद लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा करना है, लेकिन हर बार कांग्रेस का नैरेटिव छोटा साबित हुआ है। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। यदि आयोग पर कोई सवाल उठाए जाते हैं तो वह तथ्यों के आधार पर होने चाहिए। चुनाव आयोग के तीनों आयुक्तों ने स्पष्ट कर दिया है कि 24 जून 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया था। आयोग के इस निर्णय को मतभेद के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन कांग्रेस हर बात पर झूठ का सहारा ले रही है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं है वह जनधार खो चुकी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
