September 27, 2026
IMG-20260926-WA0125

काशीपुर। आगामी 4 अक्टूबर से होने वाली द्वितीय श्रीमद्भागवत कथा एवं भव्य कलश यात्रा को लेकर आयोजन समिति ने जनसंपर्क किया। समिति के सदस्यों ने मोटेश्वर महादेव मंदिर के प्रमुख पं. राघवेंद्र नागर व पंडित दीपक शर्मा के साथ साई धाम कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ में भाग लिया। इस दौरान कॉलोनीवासियों को कथा एवं कलश यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में पंडित राघवेंद्र नागर, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा सहित पंडित सुखवीर सिंह शर्मा, शशिकांत शर्मा, अरविंद शर्मा, अनिल गौतम, विजित कुमार, शरद विश्नोई व देव नारायण को सम्मान पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *