काशीपुर। श्री राधानाम परम सुखदायी सेवा समिति, काशीपुर के तत्वावधान में द्वितीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 4 से 10 अक्टूबर तक बाजपुर रोड स्थित गौराया पेपर मिल के पास “द गोविषाण हेरिटेज” में किया जाएगा। आयोजित होने वाली कथा में परम पूज्य कथा व्यास श्री रविनंदन शास्त्री जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से प्रभु इच्छा तक होगा। कथा के शुभारंभ अवसर पर 4 अक्टूबर रविवार को प्रातः 8 बजे श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी,जो कि विभिन्न मार्गों से होते हुए “द गोविषाण हेरिटेज” पहुंचेगी। आयोजकों ने समस्त सनातन प्रेमियों से कलश यात्रा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है। कथा के प्रथम दिवस 4 अक्टूबर को श्रीमद्भागवत महात्म्य का वर्णन किया जाएगा। 5 अक्टूबर को श्री शुकदेव जी प्राकट्य एवं भीष्म-कुंती स्तुति का प्रसंग होगा। 6 अक्टूबर को परीक्षित प्रकरण, सृष्टि क्रम, ध्रुव चरित्र, भक्त प्रह्लाद चरित्र एवं वामन प्राकट्य का वर्णन किया जाएगा। 7 अक्टूबर को राजा अम्बरीष चरित्र, श्रीराम जन्मोत्सव एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 8 अक्टूबर को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन होगा। 9 अक्टूबर को महारास, मथुरा गमन, कंस वध एवं रुक्मणी मंगल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 10 अक्टूबर को कथा विश्राम के साथ महायज्ञ व भंडारा होगा। कथा के अंतिम दिन 10 अक्टूबर शनिवार को द्वारिका लीला, सुदामा चरित्र एवं कथा विश्राम होगा। इस दिन कथा का समय प्रातः 9 बजे से प्रभु इच्छा तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे महायज्ञ तथा दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजक श्री राधानाम परम सुखदायी सेवा समिति, काशीपुर ने समस्त श्रद्धालुओं एवं सनातन प्रेमियों से कथा, कलश यात्रा, महायज्ञ और भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन बरसाने वाली श्री राधा रानी की कृपा एवं श्री बांके बिहारी जी के आशीर्वाद से भक्त परिवार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
