September 27, 2026
Screenshot_2026-09-27-14-23-57-83

जसपुर। शासन द्वारा उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद का उपाध्यक्ष नामित किये जाने के बाद जसपुर पहुंचे डॉ. यूनुस चौधरी का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। बारिश के बावजूद लोग उनके स्वागत के लिए जुटे रहे। उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
डॉ. चौधरी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता हुनरमंद युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंदों को ट्रेनिंग, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है। परिषद के जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही, ग्रामीण इलाकों में हुनरमंद लोगों को मौके दिए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार जताया और कहा कि वह इस जिम्मेदारी को जनसेवा के रूप में देखते हैं। डॉ. चौधरी ने बताया कि वह परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शामून कासमी के साथ मिलकर कौशल विकास और स्वरोजगार के प्रयासों को गांवों तक पहुंचाएंगे। परिषद की गतिविधियां सिर्फ शहरों तक सीमित न रहें, बल्कि गांवों के लोगों तक भी पहुंचें, इस पर उनका विशेष जोर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *