काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव हेतु दाखिल किये गये नामांकन प्रपत्रों की जांच के उपरांत एवं शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के निर्णय के आधार पर वैध/अवैध प्रत्याशियों की सूची रविवार को जारी कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. राखी डिमरी एवं प्र. प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. अनुराग के हस्ताक्षर से जारी सूची के मुताबिक अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशियों में से मौ. दानिश का नामांकन जांच में अवैध पाया गया है। अन्य सभी पदों पर सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाये गये हैं। आपको बता दें कि छात्र संघ अध्यक्ष पद हेतु मौ. दानिश द्वारा दाखिल नामांकन पर अधिवक्ता मुनिदेव विश्नोई और भारत भूषण ने आपत्ति लगाकर कहा कि मौ. दानिश मुरादाबाद से एलएलबी कर रहा है और काशीपुर में भी रेग्युलर छात्र है, इस कारण उसका पर्चा खारिज किया जाए।
आपत्ति की सुनवाई के उपरांत दानिश का पर्चा निरस्त कर दिया गया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
