September 27, 2026
IMG_20260824_140855

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी, काशीपुर द्वारा सोमवार, 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे यहां महाराणा प्रताप चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया जाने वाला प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम काशीपुर से स्थगित कर अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए महानगर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, काशीपुर श्रीमती अलका पाल ने समस्त कांग्रेस जनों से आग्रह किया है कि नियत समय पर रुद्रपुर सिटी क्लब में प्रातः 10:30 बजे पहुंचकर प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *