September 27, 2026
Screenshot_2026-05-23-16-41-02-49

काशीपुर। गांव के मंदिर में लगे मेले में प्रसाद चढ़ाने गए युवक पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर युवक की जेब से मोबाइल भी निकाल ले गए। घायल की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली आईटीआई अंतर्गत ग्राम पैगा निवासी लीलावती पत्नी शंकरलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र भगवत सिंह एक फैक्ट्री में काम करता है। वेदप्रकाश पुत्र ओमप्रकाश, दीपक पुत्र वेदप्रकाश, संजीव निवासी ग्राम पैगा उसके बेटे से काम को लेकर रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 20 सितंबर की रात करीब नौ बजे गांव के शिव मंदिर में लगे मेले में भगवत प्रसाद चढ़ाने गया था। वहां पहले से मौजूद वेदप्रकाश, दीपक, संजीव और दो अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और गालीगलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। लोहे की रॉड से जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। उसे गंभीर हालत में छोड़कर आरोपी उसकी जेब से मोबाइल निकाल ले गए। आईटीआई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे के मुताबिक भगवत की मां द्वारा सौंपी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *