काशीपुर। सड़क हादसे में जख्मी हुई महिला की दौराने उपचार मौत हो गई। कोतवाली आईटीआई पुलिस द्वारा आज पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। रविवार सुबह गौरा फार्म निवासी 59 वर्षीय सुखचैन कौर पत्नी गुरदेव सिंह अपने बेटे बलजीत सिंह के साथ बाइक से बाजपुर किसी काम से जा रही थीं। इसी दौरान आईटीआई कोतवाली क्षेत्रांतर्गत रुद्रपुर-हरिद्वार हाईवे पर बल्ली ढाबा के पास डंपर ने उन्हें टक्कर मारी दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। सुखचैन कौर को गंभीर अवस्था में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। कोतवाली आईटीआई प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि घटना के बाद डंपर लेकर मौके से फरार हुए चालक की तलाश की जा रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
