काशीपुर। “चलो बुलावा आया है, मां मनसा ने बुलाया है।” 54वें वार्षिकोत्सव के रूप में रविवार, 18 अक्टूबर को धूमधाम से निकाली जाने वाली उत्तर भारत की ऐतिहासिक मां मनसा देवी की शोभायात्रा की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मां मनसा देवी मंदिर/शिव मंदिर समिति (रजि.), काशीपुर के तत्वावधान में रविवार दोपहर मोहल्ला लाहौरियान स्थित मां मनसा देवी मंदिर प्रांगण से शुरू होने वाली इस शोभायात्रा में स्थानीय कलाकारों के साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान से भी कलाकार बुलाए गए हैं, जो विभिन्न झांकियों, हैरतअंगेज करतबों एवं वाद्य यंत्रों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इससे पूर्व प्रातः 7 बजे मुख्य पूजा होगी, दोपहर 12.30 बजे श्री गणेश पूजन, दोपहर 1 बजे मूर्ति पूजन, दोपहर 2 बजे ज्योति प्रज्ज्वलन तथा सायंकाल 4 बजे माता का डोला पूजन महापौर दीपक बाली द्वारा किया जाएगा। शोभायात्रा को लेकर आयोजकों के साथ ही श्रृद्धालु जनों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मां मनसा देवी मंदिर के चारों ओर आकर्षक रोशनी की सजावट की गई है। शोभा यात्रा प्रमुख ने लोगों से शोभायात्रा में भारी संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
