October 26, 2026
Screenshot_2026-10-26-16-19-38-78

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार सुबह काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से भेंट की। साथ ही लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह देहरादून के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न आवश्यकताओं, कार्यों आदि पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की बात को दोहराया। इस दौरान सांसद अजय भट्ट, दिनेश आर्या, विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा मंत्री डा. अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, दीपक मेहरा, मोहन पाठक, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *