October 28, 2026
Screenshot_2026-10-28-14-19-57-48

काशीपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजू छीना ने कहा कि काशीपुर के समूचे विकास में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने उपलब्ध कराए गए शिलालेख का हवाला देते हुए कहा कि 24 नवंबर 1983 को तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण दत्त तिवारी के करकमलों से शिलान्यास किए जाने का उल्लेख है। विभिन्न सरकारी भवनों में लगे शिलापट याद दिलाते है कि काशीपुर का विकास कांग्रेस शासन में ही हुआ है। वर्तमान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अपने पहले और अंतिम कार्यकाल में भी वह विकास के बजाय ओछी राजनीति का परिचय दे रहे हैं। राजू छीना ने आरोप लगाया कि किसानों से जुड़े मुद्दों पर विधायक चुप्पी साधे हुए हैं और काशीपुर के विकास से जुड़े विषयों को विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में भी अपेक्षित पहल करते दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हुए विकास कार्यों को लेकर भी विधायक द्वारा नगर की जनता को भ्रमित किया जा रहा है। निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि काशीपुर क्षेत्र में औद्योगिक संस्थानों की स्थापना, शिक्षा के क्षेत्र में विकास तथा नगर पालिका परिषद को नगर निगम का दर्जा दिलाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य कांग्रेस शासनकाल में हुए। इन उपलब्धियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। राजू छीना ने कहा कि काशीपुर के विकास, किसानों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय भाजपा के जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने विकास कार्यों को लेकर जनता के समक्ष स्पष्ट जवाबदेही तय करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *