काशीपुर। अपर जिला जज की अदालत ने हत्या की आरोपी महिला को दोष मुक्त कर बाइज्जत बरी किया है। काशीपुर निवासी गौरव कुमार ने न्यायालय में प्रार्थना-पत्र देकर कहा कि मेरी माताजी शकुंतला व पत्नी मानसी में काफी विवाद चला आ रहा था, जिसके चलते मानसी ने मेरी माताजी की हत्या कर दी। मेरे द्वारा थाना काशीपुर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया, जिसमें विवेचक ने जांच कर मानसी के विरुद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया जिसमें मानसी के अधिवक्ता बीसी हरबोला एवं हिमांशु विश्नोई के माध्यम से विचारण लड़ा गया, जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा 19 गवाहों को परीक्षित कराया गया तथा संपूर्ण विचारण के पश्चात अभियुक्ता मानसी के अधिवक्ता बीसी हरबोला एवं हिमांशु विश्नोई के तर्कों से सहमत होकर एवं संपूर्ण पत्रावली का अवलोकन कर अदालत ने हत्या के मामले में आरोपी मानसी को दोष मुक्त कर बाइज्जत बरी कर दिया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
