काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (KDF) की तीरंदाजी टीम ने मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। टीम ने प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण पदक एवं 8 रजत पदक सहित कुल 9 पदक जीतकर काशीपुर का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि KDF की तीरंदाजी अकादमी द्वारा युवा प्रतिभाओं को तराशने, खेलों को प्रोत्साहित करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। KDF के पदाधिकारियों ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं सहयोगियों को बधाई दी है। KDF अध्यक्ष राजीव घई ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, लगन और दृढ़ संकल्प ने इस सफलता को संभव बनाया है। KDF का उद्देश्य काशीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। राजीव घई ने कहा कि KDF परिवार को अपने युवा तीरंदाजों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है।
कोच सूबेदार मेजर हेम चंद्र हरबोला क़ी दिन रात क़ी मेहनत रंग लाई।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
