October 29, 2026
IMG-20261029-WA0091

काशीपुर। काशीपुर न्यायालय में तैनात न्यायिक अधिकारी (पॉक्सो जज) रितेश कुमार श्रीवास्तव का उत्तराखंड उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नति के साथ स्थानांतरण हो गया है। उनके पदोन्नत होने पर काशीपुर बार एसोसिएशन सभागार में आज एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन की ओर से श्री श्रीवास्तव को फूल-माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए विदाई दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरजेश खुल्वे ने, जबकि संचालन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर बार कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र नौटियाल, ऑडिटर गौरव मल्होत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, कार्यकारिणी सदस्य पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष अवधेश चौबे, इंदर सिंह, उमेश जोशी, कश्मीर सिंह, पूर्व सचिव निपेंद्र चौधरी, प्रदीप चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, नीरज चौहान, मोहम्मद वकील सिद्दीकी, सनत पैगिया, हरजीत सिंह, देवांग मिश्रा, भास्कर त्यागी, सय्यद आसिफ अली, पराग नेगी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। वहीं, न्यायिक अधिकारियों में प्रथम अपर जिला जज मनोज गार्ब्याल, द्वितीय अपर जिला जज उदय प्रताप सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पूनम टोडी, सृष्टि बनियाल, आयशा परवीन उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *