काशीपुर। वैश्यावृत्ति एवं मानव तस्करी के मामले में अभियुक्त को प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, काशीपुर ने बरी कर दिया है। 13 मार्च 2023 को बसन्ती आर्या प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, रुद्रपुर के द्वारा एक एफआईआर थाना काशीपुर में दर्ज कराते हुए कहा गया कि टांडा उज्जैन चौराहे पर महामाया मेडिकल के बराबर में अनैतिक देह व्यापार का कार्य चल रहा है, जहां से गिरफ्तारी की गयी है और आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। अभियुक्त हेमन्त की ओर से अदालत में विद्वान अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल, मुनिदेव विश्नोई व भारत भूषण ने बहस कर कहा कि हेमन्त को केवल उपभोक्ता दर्शाया गया है और उपभोक्ता पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की कोई धारा लागू नहीं होती है। यह भी गौरतलब है कि जिस महिला की मानव तस्करी पुलिस द्वारा दर्शायी गयी है, उसी महिला को पुलिस ने अभियुक्त बनाकर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़ित को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। इस मामले में अभियोजन द्वारा 12 गवाह प्रस्तुत किये गये हैं। अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल, मुनिदेव विश्नोई व भारत भूषण की बहस व तर्को से संतुष्ट होकर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, काशीपुर ने अभियुक्त हेमन्त को बरी कर दिया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
