November 4, 2026
Screenshot_2026-11-04-20-09-39-72

काशीपुर। आलू फॉर्म क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के आलू फॉर्म स्थित मंगलवार बाजार निवासी 28 वर्षीय जाहिद पुत्र मोहम्मद जुबैर मंगलवार देर रात अपने कमरे में सोया था। आज सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो जाहिद का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आईटीआई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मृतक मूल रूप से ग्राम कुंडेश्वरा काशीपुर का निवासी था। वह पिछले कुछ समय से यहां किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *