November 11, 2026
IMG_20261111_100203

काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मौके से 3 लाख से अधिक की नकदी बरामद की। मंगलवार की रात पुलिस टीम द्वारा चर्चिल जिंदल के गड्ढा कॉलोनी, काशीपुर स्थित मकान में संचालित जुए के अड्डे पर छापेमारी की गई। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके से जुआ खेलते हुए कुल 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से कुल तीन लाख एक हजार छह सौ बीस रुपये नगद एवं ताश की 02 गड्ढी बरामद की गई। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों में चर्चिल जिंदल पुत्र मनोज जिंदल, निवासी प्रकाश रेजिडेंसी, थाना काशीपुर, अंशुल गोयल पुत्र राजीव गोयल, निवासी डॉक्टर लाइन, काशीपुर, अंकित अग्रवाल पुत्र प्रमोद कुमार अग्रवाल, निवासी वैशाली कॉलोनी, थाना आईटीआई, काशीपुर विजय गर्ग पुत्र रवि गर्ग, निवासी नगर निगम के पास, मेन मार्केट, काशीपुर, गुलफाम पुत्र रहमतुल्लाह, निवासी महासुपुरा, जटपुरा, थाना डिलारी, मुरादाबाद, सुभाष अली पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी गड्ढा कॉलोनी, थाना काशीपुर, जय गर्ग पुत्र रवि गर्ग, निवासी नगर निगम के पास, मेन मार्केट, काशीपुर, नितिन कुमार पुत्र हरिओम कुमार, निवासी घास मंडी, थाना काशीपुर,
वासु गौड़ पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी मानपुर रोड, विष्णुपुरम, काशीपुर,
गौरव सोनी पुत्र सतीश सोनी, निवासी मोहल्ला सिंघान, काशीपुर, नमन अग्रवाल पुत्र अनिल अग्रवाल, निवासी स्टेडियम के पीछे, काशीपुर, आशुतोष तिवारी पुत्र गिरीश तिवारी, निवासी चामुंडा विहार, थाना काशीपुर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *