काशीपुर। मोबाइल अपडेट करते ही एक व्यक्ति का बैंक खाता हैक हो गया।कोतवाली आइटीआई क्षेत्रांतर्गत कचनाल गोसाईं निवासी नाहिद मलिक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका मोबाइल अपडेट मांग रहा था, जो कि अपडेट करते समय हैक हो गया। इसके बाद अज्ञात साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए उसके पीएनबी खाते से कुल 1.59 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि ठगी की यह रकम 4 और 5 नवंबर को तीन किस्तों 90 हजार, 50 हजार और 19 हजार रुपये में निकाली गई। पीड़ित के अनुसार उसने कोई ओटीपी या बैंक विवरण साझा नहीं किया था। घटना की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
