काशीपुर। नगर के मुख्य चौराहों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर इन दिनों एक ही चेहरा सबसे ज्यादा नजर आ रहा है, लवदीप सिंह का। जिला अध्यक्ष एनएसयूआई उधम सिंह नगर, पूर्व प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस और पूर्व महानगर सचिव कांग्रेस कमेटी काशीपुर के रूप में संगठन में लंबी पारी खेल चुके लवदीप सिंह के पोस्टर अब काशीपुर की राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लवदीप सिंह की पहचान सिर्फ पदों तक सीमित नहीं है। छात्र राजनीति से लेकर किसान आंदोलन और ब्लॉक से लेकर महानगर तक के संगठनात्मक काम में उनकी सक्रियता ने उन्हें युवा और किसान वर्ग में खास पहचान दिलाई है। यही वजह है कि उनके पोस्टर लगते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में काशीपुर सीट पर समीकरण अब पहले जैसे नहीं रहेंगे। कांग्रेस के अंदर भी लवदीप सिंह को मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है, वहीं विरोधी खेमे में भी उनके बढ़ते जनाधार को लेकर मंथन शुरू हो गया है। काशीपुर के युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई जगहों पर युवाओं ने खुद आगे आकर पोस्टर लगाने और प्रचार में जुटने की बात कही है। उनका कहना है कि लवदीप सिंह जमीनी नेता हैं, जो हर सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। किसान वर्ग में भी लवदीप सिंह की पकड़ मजबूत मानी जा रही है। किसान कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। इसका असर अब चुनावी माहौल में साफ दिखने लगा है। फिलहाल काशीपुर में पोस्टर वॉर शुरू हो चुका है, लेकिन लवदीप सिंह के पोस्टरों की संख्या और उनके प्रति लोगों की प्रतिक्रिया से यह साफ है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकते हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में लवदीप सिंह की राजनीतिक रणनीति क्या होगी और क्या काशीपुर की राजनीति में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
