काशीपुर/गदरपुर। दीपावली की रात काशीपुर और गदरपुर में दो जगह आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को काबू किया। अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि रविवार रात 10.38 बजे सूचना मिली कि ग्राम निझड़ा में एक फैमिली रेस्टोरेंट में आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से एक फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि आग फैमिली रेस्टोरेंट की छत पर बनी तीन हट में लगी थी, जिसे फायर यूनिट के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने पूर्ण रूप से बुझा लिया गया था। आग में कोई जनहानि नहीं हुई। दूसरी ओर, परमानंदपुर में एक मकान में आग लगी थी। फायर स्टेशन काशीपुर से अग्निशमन वाहन घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। घटनास्थल पर फायर यूनिट के पहुंचने से पूर्व ही स्थानीय लोगों ने आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया था। आग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
उधर, गदरपुर के डोंगपुरी गांव में रविवार रात कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लगने की सूचना मिली। गोदाम अब्दुल अली पुत्र मोहम्मद अली का बताया गया है। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी महेश चंद के निर्देश पर गदरपुर पटाखा बाजार में तैनात दमकल यूनिट और रुद्रपुर से एक अन्य फायर यूनिट को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने पंपिंग कर आग को पूरी तरह बुझा दिया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, गोदाम में रखे कबाड़ को कितना नुकसान पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
