November 9, 2026
Screenshot_2026-11-09-17-47-44-08

काशीपुर। जन जीवन उत्थान समिति द्वारा सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग स्थित श्री जगदीश प्रेरणा भवन के सभागार में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष उत्तराखंड रत्न से सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पूरे विश्व को मानवीय मूल्यों का संदेश देती है।
भास्कर त्यागी एडवोकेट ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड ने देश को अनेक महान विभूतियां दी हैं। समारोह में मिष्ठान वितरण करने के साथ ही एक स्वर में काशीपुर को जिला बनाओ की मांग भी की गई। कार्यक्रम में देवांग मिश्रा एडवोकेट, सैयद आसिफ अली एडवोकेट, राम शर्मा एडवोकेट, विवेक कुमार मिश्रा एडवोकेट, अमृतपाल सिंह एडवोकेट, नवजोत सिंह एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *