November 17, 2026
IMG-20261117-WA0064

स्थापना दिवस के अवसर पर श्री नंगली आश्रम से निकली 35 वीं शोभा यात्रा
काशीपुर। श्री विवेक प्रेम ट्रस्ट नंगली आश्रम सुभाष नगर से विशाल शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई। ट्रस्ट अध्यक्ष शुद्ध महेशानंद पुरी जी महाराज ने बताया कि यह यात्रा आश्रम के 35वें स्थापना दिवस के अवसर पर निकाली गई, जिसमें भारतवर्ष की पवित्र नदियों का जल लाकर कलशों में डाला गया और श्री दुर्गा माता की अगुवाई में श्री नंगली निवासी भगवान को तीनों रथों में विराजमान कर बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा आश्रम से शुगर मिल रोड व एलआईसी दफ्तर से आवास विकास होते हुए पुनः आश्रम पहुंची, जहां कलशों के पवित्र जल से भगवान का अभिषेक किया गया। तदोपरांत 121 दीपकों से श्री गुरु महाराज जी की पावन महाआरती की गई। तत्पश्चात विशाल भंडारा हुआ जिसमें हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम आश्रम की सचिव रुचि बाई जी के निर्देशानुसार हुआ जिसमें चमन प्रजापति ट्रस्टी, अभिषेक उपाध्याय, खूबवती, सुनीता शर्मा, सुदेश शर्मा, आकाश गुप्ता पत्रकार, शिवानी प्रजापति, नीरज उपाध्याय, मीनू पाल, राजीव यादव आदि भक्तों के पूर्ण सहयोग से कार्यक्रम से सकुशल संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *