November 17, 2026
IMG-20261117-WA0083

काशीपुर। काशीपुर के लिए वह दिन इतिहास में दर्ज हो गया जब स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में काशीपुर को उत्तराखंड का नंबर 1 स्वच्छ शहर घोषित किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर नगर निगम की ओर से आज दोपहर नगर निगम सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर “मिलकर बदला अपना काशीपुर” का संदेश दिया गया। उल्लेखनीय है कि नगर निगम ने पूरे शहरवासियों को “सादर आमंत्रण-गौरव का क्षण!” के साथ इस जश्न में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। ज्ञातव्य हो कि 11 नवंबर को नई दिल्ली में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किए गए।
इसमें काशीपुर को प्रदेश स्तर पर First Swachh City of Uttarakhand का खिताब नगर निगम महापौर दीपक बाली को प्रदान किया गया। यह स्वच्छ सर्वेक्षण का 10वां संस्करण था, जिसमें देशभर के 4,751 से ज्यादा शहरों का मूल्यांकन किया गया। शहरों को सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा उठान, कचरा अलग-अलग करना, ठोस कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालय, जल प्रबंधन और नागरिकों की भागीदारी जैसे 43 पैमानों पर परखा गया। आज नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में महापौर दीपक बाली ने कहा कि काशीपुर की यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि 5 साल पहले हालात बिल्कुल उल्टे थे। वर्ष 2021 में 1-10 लाख आबादी वर्ग में 369 शहरों में 339वां स्थान, उत्तराखंड में सबसे नीचे था। वर्ष 2022 में 382 शहरों में 304वां स्थान था। वर्ष 2023 में 446 शहरों में 348वां स्थान था। 2024-25 में 820 शहरों में 372वां स्थान था। लेकिन अब वर्ष 2025-26 में काशीपुर उत्तराखंड में नंबर 1 है। महापौर श्री बाली ने कहा कि यह गौरव की बात है कि जो शहर कभी पीछे से पहले नंबर पर था, आज प्रदेश में सबसे आगे खड़ा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से पिछले एक साल में कई बड़े बदलाव किए गए। दिसंबर 2024 में शहर के 40 वार्डों में कचरा गाड़ियों की ळच्ै आधारित माॅनिटरिंग शुरू की गई, जिसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया। रोजाना करीब 60 टन कचरा पैदा होने वाले शहर में डोर-टू-डोर कलेक्शन को मजबूत किया गया। कचरा अलग-अलग करने, सफाई कर्मियों की नियमितता और सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था पर फोकस किया गया। नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए गए। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि काशीपुरवासियों के सामूहिक प्रयासों और स्वच्छता के प्रति हम सभी के संकल्प का परिणाम है। उन्होंने शहरवासियों को बधाई देते हुए भविष्य में काशीपुर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कृतसंकल्पित रहने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह और शालिनी नेगी, पार्षद पुष्कर बिष्ट, मनोज जग्गा, सतीश कुमार, सादिक हुसैन, अनूप प्रताप सिंह, अनीता काम्बोज, दीपा पाठक, अशोक सैनी, वैशाली गुप्ता, सुरेश सैनी, संजय शर्मा, राशिद फारूखी, सीमा सागर, विजय कुमार बाॅबी, ममता रानी, प्रिंस बाली, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, अंजना, रवि प्रजापति के अतिरिक्त राज्य महिला आयोग की सदस्य मुक्ता सिंह, पवन अग्रवाल, खिलेन्द्र चैधरी, आशीष गुप्ता, पंकज टण्डन, मुकेश चावला, नीरज कपूर, राजीव घई, मनोज अग्रवाल, मीनल भदवार, अमन बाली, अभिषेक गोयल, चेतन अरोरा, मुकेश पाहवा, समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, मंजू यादव, गुरबख्श सिंह बग्गा, अमित शर्मा, ईश्वर गुप्ता, राजकुमार यादव, रवि पाल, राजीव अरोरा, योगेश विश्नोई, सुखविन्दर सिंह व अमित मेहरोत्रा आदि के अतिरिक्त निगम के अधिकारी, स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *