काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्त युवा फाॅर का विकसित भारत पर महाविद्यालय की प्रभारी डॉ. दीपिका आत्रेय के निर्देशन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वंदना सिंह ने नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारम्भ, उद्देश्य, नशा मुक्ति केंद्र एवं नशा विरोधी हेल्पलाइन नंबर आदि की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही स्वयंसेवी अक्षिता, स्नेहा बाल्मीकि, महिमा रानी, आरती शर्मा एवं काजल कश्यप ने नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत, नशे के दुष्प्रभाव, उपचार एवं राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका के विषय में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल एक बुरी आदत नहीं है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और भविष्य को कमजोर करता है। मादक पदार्थो का सेवन व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। जब युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाते हैं, तभी समाज और देश आगे बढ़ता है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोरा, डॉ. असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. पुष्पा धामा, श्रीमती कृति टण्डन उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
