काशीपुर। नगर के मौहल्ला सिंघान अंतर्गत घासमंडी निवासी रमेश चंद्र माहेश्वरी के मरणोपरांत उनके पुत्र सचिन माहेश्वरी ने परिवार की ओर से पिता के नेत्रदान की सहमति प्रदान की। इस पुनीत कार्य के माध्यम से दो दृष्टिबाधित व्यक्तियों के जीवन में रोशनी आने की संभावना बनेगी। परिवार का यह निर्णय इस बात का भी प्रमाण है कि किसी अपने की स्मृतियों को मानवता की सेवा से जोड़कर सदैव जीवंत रखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि वसुधैव कुटुम्बकम् संस्था का उद्देश्य नेत्रदान संपन्न कराने के साथ साथ नेत्रदान सम्बन्धी समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर कर, अधिक से अधिक परिवारों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना भी है। संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माहेश्वरी परिवार के इस निर्णय की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त ब्रह्मलीन रमेश चंद्र माहेश्वरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
