काशीपुर। अखिल भारतीय रुहेला क्षत्रिय महासभा द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महासभा के महानगर अध्यक्ष संजय रुहेला एडवोकेट ने वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा एवं विधिवेत्ता उमेश जोशी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर बोलते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश जोशी ने कहा कि भारतीय संविधान ने विश्व में एक ऐसा उदाहरण पेश किया जिससे पूरे विश्व ने सीख ली। वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि संविधान के रचयिता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए हुए संविधान ने पूरे विश्व में अपनी अलख जगाई है। आज हमें उस संविधान का मूल रूप से पठन कर उसके दिखाए रास्ते पर चलना होगा। भास्कर त्यागी एडवोकेट, आकाश कुमार एडवोकेट, तरन्नुम जहां, हीरा बंगारी, मयंक जोशी, अब्दुल सलीम, पंकज माहेश्वरी, महेश, अजय गंभीर, सतीश प्रजापति एडवोकेट व राजेश कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अखिल भारतीय रुहेला क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष संजय रुहेला एडवोकेट ने सभी का आभार जताते हुए रुहेला भवन के सभागार में अधिवक्ताओं के साथ शपथ ली कि भारतीय संविधान को जन जन पहुंचाएंगे जिससे लोगों को भारतीय संविधान की पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
