हल्द्वानी। घर में खराब गीजर ठीक करने के लिए बुलाया गया इलेक्ट्रीशियन का मददगार ही कथित तौर पर घर से सोने के जेवर चुरा ले गया। पहले गीजर ठीक करने के बहाने घर पहुंचा, फिर अगले दिन अकेले आया। इस दौरान घर में बुजुर्ग महिला के अकेले होने की जानकारी भी जुटाई। इसके बाद मौका मिलते ही कमरे की अलमारी में रखे सोने के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। गुरुनानकपुरा में हुई इस घटना में पीड़ित की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपित आसिफ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुनानकपुरा निवासी अतुल नागपाल ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर को घर का गीजर खराब होने पर उन्होंने फरमान इलेक्ट्रीशियन को फोन कर बुलाया था। फरमान अपने साथ आसिफ नाम के युवक को लेकर पहुंचा। दोनों ने गीजर ठीक किया और चले गए। इसके अगले दिन आसिफ अकेले घर पहुंचा और गीजर चेक करने की बात कही। उस समय उनकी मां घर पर अकेली थीं। इसके बाद आसिफ एक बार फिर घर आया और गीजर ठीक करने की बात कहकर करीब आधे घंटे तक रुका रहा। पीड़ित के अनुसार, इस दौरान वह और उनकी पत्नी शादी समारोह में गए हुए थे। घर लौटने के बाद 23 नवंबर की सुबह जब अलमारी चेक की तो उसमें रखे सोने के जेवर गायब मिले। घर आने-जाने वालों की जानकारी जुटाने पर उन्हें आसिफ पर चोरी का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने भोटिया पड़ाव चौकी पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपित की तलाश और चोरी गए जेवरों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
