November 26, 2026
Screenshot_2026-11-26-19-43-45-92

चमोली। संविधान दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat), चमोली के तत्वावधान में राजकीय विधि महाविद्यालय, गोपेश्वर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 80 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में युवा आइकॉन श्री राजेंद्र प्रसाद सती ने ‘विकसित भारत@2047’ विषय पर प्रेरणादायक प्रस्तुति दी। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, जिम्मेदारियों और योगदान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने कौशल, नवाचार और सकारात्मक सोच के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विचार एवं सुझाव रहे। विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका पर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति नागरिक कर्तव्यों जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया तथा संविधान के मूल्यों, आदर्शों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर राजकीय विधि महाविद्यालय के प्राध्यापकों के साथ जिला युवा अधिकारी श्री आदित्य राज दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति रही। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ममता फरस्वाण, गौरव नेगी एवं देवेश्वरी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।युवा संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प से जोड़ना, उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक करना तथा उनके विचारों और सुझावों को सार्थक मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम ने युवाओं में राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के प्रति नई ऊर्जा, उत्साह और जिम्मेदारी की भावना का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *