November 26, 2026
Screenshot_2026-11-26-16-07-38-07

काशीपुर। उत्तराखंड सूचना आयोग ने स्पष्ट किया है कि एक ही लोक प्राधिकारी/विभाग के अन्य लोक सूचना अधिकारियों को सूचना प्रार्थना पत्र हस्तांतरित नहीं किया जा सकता है। विभाग के लोक सूचना अधिकारी को सूचना प्रार्थना पत्र प्राप्त होता है तो उसका दायित्व हैं कि अन्य अधिकारियों का सहयोग प्राप्त करके सूचना संकलित कर आवेदक को उपलब्ध कराये। सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुंवर ने अवैध हस्तांतरणपर कड़ा रूख अपनाते हुये जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय उधमसिंह नगर की तत्कालीन व वर्तमान लोक सूचना अधिकारी/पूर्ति निरीक्षकों के विरूद्ध 25 हजार रूपये तक की पैनल्टी तथा विभागीय कार्यवाही का नोटिस भी जारी किया। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने जिलाधिकारी कार्यालय से राशन कार्डों की पात्रता, इन पर मिलने वाले सामान, राशन कार्डों के बनवाने, निरस्त करने, श्रेणी बदलने सम्बन्धी नियम प्रावधानों तथा इनसे सम्बन्धित आंकड़ों के सम्बन्ध में 17 बिन्दुओं पर सूचना चाही थी। जिलाधिकारी कार्यालय के लोेक सूचना अधिकारी ने इसे जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के लोक सूचना अधिकारी को धारा 6(3) के अन्तर्गत हस्तांतरित कर दिया। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय की तत्कालीन लोक सूचना अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक ने इसे अपने ही विभाग के जिले के अन्य क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों तथा पूर्ति निरीक्षकों के कार्यालयों के लोेक सूचना अधिकारियों को हस्तांरित कर दिया। उन्होंने भी जब वांछित सूचना नहीं उपलब्ध करायी गयी तथा अत्याधिक शुल्क की मांग की गयी तो श्री नदीम ने जिला पूर्ति अधिकारी को प्रथम अपील की। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा अपीलार्थी की अनुपस्थिति के आधार पर अपील खारिज करने पर श्री नदीम ने उत्तराखंड सूचना आयोग की शरण ली। उत्तराखंड सूचना आयोग की सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुंवर की पीठ के समक्ष इस द्वितीय अपील सं0 46171 की सुनवाई हुई जिसमें अपीलार्थी तथा पूर्ति विभाग के लोक सूचना अधिकारियों ने भाग लिया। इस अपील में जिला पूर्ति अधिकारी तथा 3 क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों तथा 7 पूर्ति निरीक्षकों को पक्षकार बनाया गया है। इस अपील में सूचना आयोग ने अंतरित आदेश दिनांक 06-11-2026 पारित किया। अगली सुनवाई तिथि 04 जनवरी 2027 नियत की गयी है।
आदेशा के अनुसार सुनवाई के दौरान पत्रावली पर उपलब्ध अभिलेखों का सम्यक, अवलोकन करने के उपरांत आयोग द्वारा पाया गया कि अपीलार्थी श्री नदीम द्वारा अपना मूल सूचना अनुरोध पत्र लोक सूचना अधिकारी/वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जिलाधिकारी कार्यालय, उधमसिंह नगर को सम्बोधित कर प्रेषित किया गया था। उक्त लोक सूचनाधिकारी द्वारा अपीलार्थी का अनुरोध पत्र संबंधित तत्कालीन लोेक सूचना अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय, जिला पूर्ति कार्यालय, उधमसिंह नगर को अन्तरित किया गया। तत्पश्चात तत्कालीन लोक सूचना अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय, जिला पूर्ति कार्यालय, उधमसिंह नगर द्वारा उक्त अनुरोध पत्र को पुनः संबंधित लोक सूचना अधिकारियों को अन्तरित कर दिया गया।
तत्कालीन लोक सूचना अधिकारी पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय, जिला पूर्ति कार्यालय, उधमसिंह नगर द्वारा अपनाई गई उक्त कार्यवाही अधिनियम की मंशा एवं लोक सूचना अधिकारी के वैधानिक दायित्वों के अनुरूप नहीं प्रतीत होती है। उन्हें अपेक्षित था कि अपीलार्थी के मूल सूचना अनुरोध पत्र में उल्लेखित विभिन्न बिन्दुओं के सम्बन्ध में संबंधित लोक सूचना अधिकारियों एवं पटल सहायकों से आवश्यक सूचनाएं प्राप्त करने हेतु परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए अधिनियम की धारा 5(4) के प्रावधानों के अन्तर्गत उनका सहयोग प्राप्त करके तथा समस्त सूचनाओं केा संकलित कराकर अपीलार्थी को एकीकृत रूप में निर्धारित समयावधि के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करते। किन्तु उनके द्वारा दायित्व का समुचित निर्वहन न करते हुए अनुरोध पत्र को विभिन्न लोक सूचना अधिकारियों केा अन्तरित कर दिया गया। जिसके परिणामस्वरूप अपीलार्थी को वांछित सूचनाएं निर्धारित समयावधि में प्राप्त नहीं हो सकी। इसके अतिरिक्त, पत्रावली के अवलोकन से यह भी परिलक्षित होता हंैं कि वर्तमान लोक सूचना अधिकारी द्वारा भी प्रकरण के निस्तारण के प्रति अपेक्षित गंभीरता एव तत्परता नहीं दिखाई गई। उनके द्वारा न तो अपीलार्थी को वांछित सूचना उपलब्ध कराने के संबंध में प्रभावी कार्यवाही की गई और न ही सूचना उपलब्ध न कराए जाने के कारणों से अपीलार्थी को नियमानुसार अवगत कराया गया। इस प्रकार, वर्तमान लोक सूचना अधिकारी द्वारा भी अपने वैधानिक दायित्वों के निवर्हन में अपेक्षित तत्परता एवं उत्तरदायित्व का परिचय नहीं दिया गया है।अतः उपरोक्त वर्णित स्थिति के आधार पर तत्कालीन लोक सूचना अधिकारी/सुश्री मीनाक्षी रावत पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय, जिला पूर्ति कार्यालय उधमसिंह नगर तथा वर्तमान लोक सूचना अधिकारी/श्री तन्मय मैठाणी, पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय, जिला पूर्ति कार्यालय उधमसिंह नगर को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 20(1) के अन्तर्गत कारण बताओ नोटिस निर्गत किया जाता हैं कि अपीलार्थी को निर्धारित समयवाधि में पूर्ण एवं वांछित सूचना उपलब्ध न कराए जाने तथा परिणामस्वरूप उनके सूचना प्राप्त करने के अधिकार के प्रभावी क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न करने हेतु क्यों न उनके विरूद्ध अधिनियम की धारा 20(1) के अन्तर्गत 250 रू. प्रतिदिन की दर से अधिकतम 25000/- तक की शास्ति अधिरोपित किए जाने तथा अधिनियम की धारा 20(2) के अन्तर्गत उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित विभागाध्यक्ष को संस्तुति प्रेषित की जाए। वे अपना लिखित स्पष्टीकरण आगामी सुनवाई की तिथि से पूर्व प्रेषित कर सकते हैं तथा समर्थन में यदि कोई साक्ष्य है तो उसकी भी आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *