June 8, 2025
मानव गरिमा ब्यूरो

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाने का किया आहवान                  कुण्डा (जसपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां के लिए कुछ करने की सोच रखते हुए इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस एवं देवभूमि उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान का नाम है ‘एक पेड़ मां के नाम।’ उन्होंने सभी देशवासियों एवं दुनिया के सभी देशों के लोगों से अपील की है कि अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। मां के नाम पेड़ लगाने के अभियान में अपनी मां का सम्मान तो होगा ही साथ ही धरती मां की भी रक्षा होगी। इस अभियान के अंतर्गत भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव ने एक फैक्ट्री प्रांगण में “एक पेड़ मां के नाम” शीशम का पेड़ लगाया जिसकी छाया के साथ-साथ इमारती लकड़ी भी प्राप्त होगी।
दूसरी और भारतीय जनता पार्टी भरतपुर-मेघावाला मंडल के ग्राम दुर्गापुर में पर्यावरण को समर्पित एवं देवभूमि उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के उपलक्ष में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें उप जिलाधिकारी जसपुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व भाजपा विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल , ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर, ग्राम प्रधान सचिन बाठला, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर, प्रेम सिंह सहोता, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव, महिला मोर्चा से रेखा तिवारी, लक्ष्मी भंडारी ने ग्राम वासियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *