March 6, 2026

काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने रामनगर रोड पर खेत से एक अज्ञात शव बरामद किया है। कोतवाली पुलिस को आज डायल 112 पर सूचना मिली कि रामनगर रोड पर उस्मानी मार्बल के पास खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना का संज्ञान लेती पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों व आने आने जाने वालों से पूछताछ की तो किसी के द्वारा भी पहचान नहीं की गई। इस पर अज्ञात शव पुलिस द्वारा मोर्चरी काशीपुर में रखवा दिया गया। कोतवाली पुलिस के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर इंग्लिश में RY लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *