October 22, 2026

काशीपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली ने नगर में पधारे स्वामी श्री हरि चैतन्यपुरी जी महाराज के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया। स्वामी जी ने श्री बाली को जीत का आशीर्वाद दिया और कहा कि दीपक बाली सनातन समाज के सच्चे पुरोधा हैं और युवा कर्मठ एवं जनसेवी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं तथा हमेशा समाज हित में बेहतर सोच रखते हैं। यहां श्री बाली ने स्वामी जी के दर्शनों के लिए आए स्त्री पुरुषों का स्वागत किया और बेहतर काशीपुर बनाने के लिए उनका आशीर्वाद मांगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *