June 9, 2025
मानव गरिमा ब्यूरो

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली से है। यहां इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर की लड़की और एक किमी दूर खेड़े गांव का लड़का बृहस्पतिवार दोपहर कोर्ट मैरिज करने कचहरी आए थे। दरअसल युवती रात तीन बजे छत से कूदकर प्रेमी के पास पहुंची थी। युवती की मां ने पुलिस से शिकायत की थी।
पुलिस ने अपहरण के शक में एक को हिरासत में लिया था। इस दौरान कचहरी पर दोनों शादी करने पहुंचे तो लड़की की मां भी पहुंच गई। वह वकील के चैंबर में दोनों को देखकर आगबबूला हो गई। उसने बेटी के प्रेमी को चप्पलों से पीटा। इस दौरान जब भीड़ जुटी तो काफी हंगामा मचा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हंगामा करने वालों को हिरासत में ले लिया। इनसे पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *