काशीपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से श्रीमद्भभागवत कथा का आयोजन यहां श्री रामलीला ग्राउंड में 8 फरवरी से 14 फरवरी तक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक किया जाना सुनिश्चित हुआ है। सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी उमेशानंद जी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस कथा का वाचन सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री कालिंदी भारती जी द्वारा किया जाएगा। कथा व्यास जी द्वारा इस सात दिवसीय कथा के माध्यम से अलग-अलग प्रसंगों के द्वारा प्रभु के आध्यात्मिक रहस्यों को बताया जाएगा। कथा में होली उत्सव, श्री कृष्ण जन्म उत्सव, रुक्मणी विवाह अत्यंत धूमधाम से मनाया जाएगा। कहा कि, यह कथा मात्र प्रभु की लीलाएं सुनने तक सीमित नहीं बल्कि इस कथा के माध्यम से जो आज का इंसान अपने संस्कारों और संस्कृति को भूल चुका है, यह कथा प्रत्येक मानव जाति को अपने मूल से,
अपनी संस्कृति से और अपने संस्कारों से भी जोड़ेगी। समाज में फैली सामाजिक बुराइयों का जड़ सहित कैसे विनाश होगा, यह कथा उन
समस्याओं को दूर करने का भी समाधान देगी। कथा से एक दिन पूर्व विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 551 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चलेंगी। कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुन: श्री रामलीला ग्राउंड पहुंचेगी। कलश यात्रा के दौरान छोटे-छोटे बच्चों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। कथा का समापन हवन यज्ञ के साथ 15 फरवरी को होगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
