June 12, 2025

काशीपुर। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर गंतव्य की ओर जाने वाले शिवभक्त कांवरियों का काशीपुर में विभिन्न स्थानों पर किये जा रहे स्वागत-सत्कार के क्रम में ठेला-खोखा-फड़ एसोसिएशन की ओर से भी कांवरियों का स्वागत किया गया।                                          प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एसोसिएशन द्वारा एमपी चौक के समीप कार्यक्रम आयोजित कर कांवरियों को फलाहार वितरित कर कांवरियों की सुखद एवं मंगलमयी यात्रा की कामना की गई।                   इस अवसर पर अनिल शर्मा, इलियास माहीगीर, सोम शर्मा, आयुष शर्मा, सुरेश कुमार, विनोद, वाजिद, डेब्यू शर्मा साइकिल व सोनू भाई बिजली वाले आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *