काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में सोमवार से दो दिवसीय “वित्तीय साक्षरता” पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्थान की प्राचार्या डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि संस्थान के बीबीए, बीसीए एवं बी.कॉम (ऑनर्स) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित उक्त कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर बचत, निवेश एवं मजबूत वित्तीय प्रबंधन आदि की जानकारी देना था। कार्यशाला में एसबीआई एवं नेशनल इंस्टीट्यूट आफ सिक्योरिटी मार्केट (NIMS) के रिसोर्स पर्सन डॉ अंकुर भटनागर ने विद्यार्थियों को वर्तमान परिवेश में निवेश एवं बचत की बहुत सारी योजनाओं से अवगत कराया, उन्होंने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धा के युग में व्यक्ति का निवेश ही उसके भविष्य को उज्ज्वल बना सकता है उन्होंने निवेश की बहुत सारी प्रक्रियाओं और क्षेत्र के बारे में जानकारी दी यह कार्यशाला निवेश ज्योति फाइनेंशियल साक्षरता प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित हुई। डॉ. निमिषा ने बताया कि इस वर्कशाप के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंकुश शर्मा एवं फैकल्टी कोऑर्डिनेटर सिमरन सेठी कुकरेजा रहीं। बताते चलें कि संस्थान की प्रबंध समिति लगातार इस प्रकार की कार्यशाला एवं सेमिनार के आयोजन के लिए तत्पर रहती हैं जिससे विद्यार्थियों को वर्तमान परिवेश में समाज में होने वाले वित्तीय एवं औद्योगिक घटनाक्रमों के बारे में और लगातार हो रहे परिवर्तन के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों ने रिसोर्स पर्सन अंकुर भटनागर से कई वित्तीय संसाधनों के संबंध में सवाल भी पूछे और अपने को संतुष्ट किया । इस अवसर पर समस्त फैकल्टी और स्टाफ उपस्थित रहा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
