काशीपुर। चैती मेले में व्यवस्थाओं कै लेकर सजग मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में चैती मेला में सफाई, कूड़ा निस्तारण और सुरक्षा को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। उन्होंने मेला क्षेत्र में कीटनाशक का छिड़काव व फागिंग कराने के सख्त निर्देश दिए। मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने कहा कि मेले में 128 सीसीटीवी कैमरे संचालित किए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम से पूरे मेला क्षेत्र में नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मां बाल सुंदरी देवी का डोला जाने के बाद मंदिर में कम और मेला क्षेत्र में ज्यादा भीड़ है। भीड़ वाले स्थानों को चिह्नित कर उस क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने पार्किंग की जांच कर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को निर्देशित किया। उन्होंने सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करने को भी निर्देशित किया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
