काशीपुर। ज्येष्ठ (जेठ) माह चल रहा है और अभी नौतपा आना बाकी है। उससे पहले तापमान 40 डिग्री का आंकड़ा पार कर चुका है। पारा बढ़ने से लोगों को सुबह से ही गर्मी खूब सता रही है। उमस और गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा के दौरान तापमान में और बढ़ोत्तरी की संभावना जता रहा है। ज्ञात हो कि तड़के ठंडी हवा चलती है लेकिन जैसे-जैसे सूर्यदेव के दर्शन होते हैं, तापमान में वृद्धि होने लगी। गर्मी की वजह से लोगों के शरीर में पानी की कमी होना बताई जा रही है। बगैर काम के जहां लोग घर से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं, वहीं लू से बचने के लिए बाइक सवार सिर और मुंह पर गमछा बांधकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। महिलाएं भी गर्मी से बचने को खास एहतियात बरत रही हैं।उधर, हर साल ज्येष्ठ माह में नौतपा लगता है, जिसमें 9 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ती है। सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से इसकी शुरुआत होती है। यह साल के सबसे गर्म और प्रभावशाली दिन माने जाते हैं। इस दौरान सूर्य पृथ्वी के सबसे पास होता है। इस बार नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा। यह अवधि गर्मी का चरम और वर्षा ऋतु के आगमन का संकेत भी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
